Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

अदालतों के बहिष्कार आंदोलन को विराम, बार एसोसिएशन ने मनाया विजय दिवस

अदालतों के बहिष्कार आंदोलन को विराम, बार एसोसिएशन ने मनाया विजय दिवस
बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा लक्षित प्रकरणों की कार्ययोजना को पत्र जारी कर वापस लिए जाने के बाद बीकानेर बार एसोसिएशन ने पिछले चार दिनों से चल रहे अदालतों के बहिष्कार के आंदोलन को विराम दे दिया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर विजय दिवस मनाया। अधिवक्ता बार अध्यक्ष कार्यालय में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को बधाई दी। गणेश चौधरी एवं कुलदीप शर्मा ने बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित को आंदोलन की सफलता पर बधाई दी। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों ने यह साबित कर दिया है कि जब अधिवक्ता अपने सम्मान, स्वतंत्र एवं प्रभावी पैरवी तथा न्याय की गुणवत्ता के लिए एकजुट होकर आवाज उठाता है, तो उसकी आवाज आवश्यक रूप से सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि “संघर्ष हमारा अधिकार है, एकता हमारी ताकत है और न्याय हमारी मंजिल है।” इस अवसर पर रामकृष्ण दास गुप्ता, हेमंत सिंह चौहान, लेखराम धतरवाल, रविकांत वर्मा, अनवर अली सैयद, कर्ण सिंह तंवर, संतनाथ योगी, सुरेंद्रपाल शर्मा, रघुवीर सिंह राठौड़, चतुर्भुज सारस्वत, भंवर बिश्नोई, हनुमान बिश्नोई, गणेश टांक, शकीना खान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *