Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

दिव्यांग खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

दिव्यांग खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर। गंगाशहर स्थित एसएमएस दिव्यांग सेवा पैरा स्पोर्ट्स संस्थान द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को निरन्तर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। संस्थान अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि हाल ही में राजस्थान इंजीनियर पेंशनर सोसायटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में संस्थान के दिव्यांग खिलाडिय़ों हेतु अनेक सौगात प्रदान की गई है। अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि राजस्थान पेंशनर इंजीनियर सोसाइटी द्वारा दिव्यांगजन खिलाडिय़ों को 25 ड्रेस, 6 शॉटपुट, 2 डिस्कस और एक व्हीलचेयर भेंट की। सोसायटी अध्यक्ष सुशील डूडी, महासचिव केके सोनी एवं प्रवीण मित्तल का सान्निध्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *