

नितिन नबीन के पदभार पर भाजपा का उत्सव
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने पर भाजपा संगठन ने उत्साह और उमंग के साथ खुशी मनाई।प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं एवं पटाखे फोड़कर उत्सव मनाया। इस मौके पर बिश्नोई ने नबीन का अध्यक्ष बनना भाजपा के सशक्त युवा नेतृत्व पर पार्टी के अटूट विश्वास का प्रतीक है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
