Bikaner Bikaner District India Rajasthan

मुंबई में बीकानेर की राखी व ज्योति व्यास को ‘राजमाता मासाहेब जिजाऊ कर्तव्य गौरव पुरस्कार’

मुंबई में बीकानेर की राखी व ज्योति व्यास को ‘राजमाता मासाहेब जिजाऊ कर्तव्य गौरव पुरस्कार’
बीकानेर। शहर की प्रतिभाशाली बेटियों राखी व ज्योति व्यास को टेरो कार्ड रीडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुंबई में आयोजित समारोह में ‘राजमाता मासाहेब जिजाऊ कर्तव्य गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वराज्य प्रतिष्ठान एवं बाबू गेनू स्मारक समिति की ओर से देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रदान किया गया। राखी व ज्योति व्यास को सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान तथा टेरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से लोगों को सकारात्मक मार्गदर्शन देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर दोनों ने कहा कि टेरो कार्ड की विद्या सीखने और उसमें निरंतर आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने परिवार का निरंतर सहयोग और प्रेरणा मिलती रही है। यह सम्मान न केवल राखी व ज्योति व्यास की व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि बीकानेर की उभरती प्रतिभाओं और सामाजिक चेतना को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला गौरवपूर्ण क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *