

बैंको में पांच दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर 27 जनवरी को हड़ताल
बीकानेर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, भारतीय बैंक संघ. वित सचिव विभाग व श्रम आयुक्त के द्वारा नई दिल्ली स्थित कार्यालय में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर समझौता बैठक आयोजित हुई. जो कि बिना किसी निष्कर्ष/परिणाम के बैठक विफल होने पर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने 27 जनवरी को एक दिवसीय हडताल पर जाने का निर्णय लिया। वाई.के.शर्मा संयोजक व मुकेश शर्मा ने कहा कि श्रम आयुक्त व आई.बी.ए., डी.एफ. एस. के आश्वासन पर 24 व 25 मार्च को हड़ताल यूनियंस ने निरस्त करने पर सहमति प्रदान की, दो माह पश्चात निष्कर्ष नहीं होने पर पर भी यूनियन्स ने बातचीत का दौर जारी रखा । बैंक कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल पर जाने का फैसला कियां यू.एफ.बी.यू के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा पब्लिक पार्क बीकानेर यूनियन कार्यालय में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उपसंयोजक रामदेव राठौड ने कहा कि 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में रूपेश शर्मा, राकेश ओला, जे.पी.वर्मा, सुभाष दैया, गोपाल स्वामी, मनोज सैनी, दीपक, रमन ठाकुर, रामप्रताप गोदारा, भूपेन्द्र, जयशंकर खत्री, हर्ष, करण, गोपाल स्वामी सहित बैंककर्मी उपस्थित रहे।
