Bikaner Bikaner District

निःशुल्क ईलाज करवाकर पेश की सामाजिक सेवा की मिसाल

निःशुल्क ईलाज करवाकर पेश की सामाजिक सेवा की मिसाल
बीकानेर। जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर ने एक बार फिर समाज सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल कायम की है। संगठन ने हाल ही में एक अत्यंत निर्धन बंगाली प्रवासी मज़दूर परिवार की महिला का गॉल ब्लैडर (पित्ताशय की पथरी) का ऑपरेशन करवा कर उन्हें राहत पहुंचाई। मरीज को गॉल ब्लैडर स्टोन की गंभीर समस्या थी। मरीज को एम.एन. हॉस्पिटल, बीकानेर में भर्ती कराया गया, जहाँ तमाम टेस्ट, डॉक्टरी सलाह और ऑपरेशन की ज़िम्मेदारियाँ सफलतापूर्वक निभाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *