

निकाली कलश यात्रा, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
बीकानेर। जूनागढ़ नगर गणगौर बस्ती का हिन्दू सम्मेलन रामेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। संयोजक देवेन्द्र सारस्वत और पंकज गहलोत ने बताया कि बताया कि मुख्य अतिथि रामेश्वरानंद महाराज, मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक रामेन्द्र हर्ष तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् सहायक चंचल कच्छावा थी। सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान किया गया जिसमें एक सौ एक वर्षीय गौरीशंकर आचार्य, सांवरलाल, लक्ष्मीनारायण मोदी, सत्यनारायण भाटी, श्यामसुंदर पांडे, मूलसिंह गुर्जर, लीलाधर श्रीमाली, मदनलाल मारु, मंगेज सिंह निर्वाण, महावीर सिंह, जुगल किशोर तंवर, राधेश्याम बिश्नोई, देवी शंकर आचार्य तथा सुरेन्द्र कुमार चौधरी का शॉल, साफा, गीता तथा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो तुलसी कुटीर से रवाना होकर गणगौर बस्ती की विभिन्न गलियों से रामधुन में भजन गाते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंची।
