

डेहरू माता मंदिर के लिए 26 अगस्त को निकलेगी बस यात्रा, विधायक व्यास दिखाएंगे हरी झंडी
बीकानेर। डेहरू मां सेवा ग्रुप, बीकानेर की ओर से 26 अगस्त को नत्थूसर गेट, बीकानेर से डेहरू माता के निज मंदिर, नागौर के लिए बस यात्रा रवाना की जाएगी। बस को विधायक जेठानंद व्यास एवं एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डेहरू मां सेवा ग्रुप बीकानेर के शिष्टमंडल ने सुनील कुमार पुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, मधुसूदन पुरोहित, गोपाल पुरोहित एवं अभिषेक पुरोहित के नेतृत्व में विधायक जेठानंद व्यास से मुलाकात कर प्रस्तावित धार्मिक यात्रा के संबंध में जानकारी दी। शिष्टमंडल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को डेहरू माता के निज मंदिर के दर्शन करवाना एवं धार्मिक आस्था से जोड़ना है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि बस यात्रा के दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
