Bikaner Bikaner District Rajasthan धर्म

11 दिवसीय कथा महोत्सव, पांच कथाओं का होगा वाचन

11 दिवसीय कथा महोत्सव, पांच कथाओं का होगा वाचन
बीकानेर। शहर में पहली बार एक ही छत के नीचे पांच अलग-अलग धार्मिक कथाओं का वाचन किया जाएगा। 11 दिवसीय इस आयोजन में वृंदावन की ब्रज मंडली की ओर से रासलीला का मंचन भी किया जाएगा। सेवन स्टार फाउंडेशन एवं सनातन मित्रमंडल के तत्वावधान में ओझा सत्संग भवन-2 में आयोजित होने वाले कथा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन बाहेती भवन में पं. जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा, जगतनारायण कल्ला, कन्हैयालाल जोशी एवं राजेश चूरा ने किया। आयोजन से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। फाउंडेशन के सीए महेंद्र चूरा ने बताया कि 22 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 5:15 बजे तक पांच अलग-अलग कथाओं का वाचन विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। इसके तहत 22 एवं 23 दिसंबर को पं. श्रीगोपाल नारायण व्यास श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन करेंगे। 24 एवं 25 दिसंबर को पं. आशाराम व्यास शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। इसी क्रम में 26 एवं 27 दिसंबर को पं. संजय व्यास श्रीराम कथा, 28 एवं 29 दिसंबर को कोलकाता के पं. लक्ष्मीकांत व्यास श्री बाबा रामदेव चरित कथा तथा 30 एवं 31 दिसंबर को पं. मुरली मनोहर व्यास श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। चूरा ने बताया कि 23 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजन से जुड़े दाऊलाल व्यास, बृजराज जोशी, बुलाकीदास व्यास, गोविन्दनारायण चूरा, श्याम सुंदर व्यास, महीधर नारायण पुरोहित, कमल एवं कुनाल डागा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *