

दक्ष सिक्योर सर्विसेज की ओर से सजेगी कला, साहित्य और संस्कृति की संगीतमय संध्या
बीकानेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दक्ष सिक्योर सर्विसेज की ओर से 25 अक्टूबर को कला, साहित्य और संस्कृति का उत्सव ‘शरद संगत’ आयोजित किया जाएगा। गंगाशहर स्थित सेंटर फॉर लाइफ, धर्म सज्जन ट्रस्ट परिसर में आयोजित होने वाली इस सांस्कृतिक संध्या में सुर, ताल और साहित्यिक संवाद की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार, ‘शरद संगत’ बीकानेर के कला प्रेमियों और प्रबुद्धजनों की आत्मीय संगत का ऐसा आयोजन है, जो हर वर्ष कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति अनुराग को प्रोत्साहित करता है। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी के बीच आयोजित होने वाली इस संध्या में शहर के कला प्रेमियों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने कला, साहित्य एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर सांस्कृतिक संध्या की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।
