Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports स्वास्थ्य जागरूकता

कोरोना वॉरियर्स स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कार्मिकों में खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना उद्देश्य
बीकानेर। राजस्थान नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना वॉरियर्स स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों के नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं के संचालन को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कार्मिकों के बीच आपसी समन्वय, खेल भावना, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से कोरोना काल में सेवाएं देने वाले चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कार्मिकों के योगदान को भी स्मरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *