Bikaner Bikaner District Rajasthan

फेस्टारा नाइट एक्सपो के पोस्टर का विमोचन, 30 अक्टूबर से होगा आयोजन

फेस्टारा नाइट एक्सपो के पोस्टर का विमोचन, 30 अक्टूबर से होगा आयोजन
बीकानेर। नवरात्रि के अवसर पर फेस्टारा नाइट एक्सपो फर्स्ट एडिशन की टीम ने बच्चियों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान डॉ. अर्पिता गुप्ता ने फेस्टारा नाइट एक्सपो के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में बच्चियों को आगामी दीपावली उत्सव एवं प्रदर्शनी की जानकारी दी गई। आयोजकों ने कहा कि उत्सव और प्रदर्शनियां सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ रचनात्मकता एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला, हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा व्यापक पहचान बनाने का अवसर मिलता है। फेस्टारा नाइट एक्सपो का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में किया जाएगा। लक्ष्मीनारायण सोनी ने कहा कि इस तरह के मंच स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपने कार्य को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर मनीषा सोनी, शुभम सोनी, अमित सोनी एवं वीरेंद्र आर्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *