

2151 कन्याओं का होगा पूजन, माँ करणी सेवा समिति करेगी आयोजन
बीकानेर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ करणी सेवा समिति, नत्थूसर बास, बीकानेर की ओर से कल 2151 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज में सेवा, संस्कार और कन्या सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। समिति अध्यक्ष राकेश सांखला ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 2151 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा रही है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ समाज में कन्या सम्मान और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं।
