

बीकानेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भंवर सिंह भाटी के पिता स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर नूतन कुमार जोशी एवं सुमित कुमार जोशी ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दोनों कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक

संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं वरिष्ठ व्यक्तित्व को खो दिया है।
