

30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा में 17,440 विद्यार्थियों ने लिया भाग
बीकानेर। स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज के सान्निध्य में 30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता की सहायता से प्रश्न-पत्र हल किया। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि पंजीकृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गीता ज्ञान परीक्षा में भाग लिया। बीकानेर के अलावा श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नोखा, कातर एवं कोलायत क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आयोजित परीक्षा में कुल 17,440 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं, शेष विद्यालयों के 10,151 विद्यार्थियों की परीक्षा 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
