

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में सुमिता व्यास व वंदना गौड़ को मिली जिम्मेदारी
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जॉन 1-बी, बीकानेर महिला प्रकोष्ठ की ओर से संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत सुमिता व्यास को बीकानेर जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ तथा वंदना गौड़ को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य की अनुशंसा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं जॉन 1-बी प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद दोनों पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने की अपेक्षा जताई।
