Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार समारोह 25 अक्टूबर को

राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार समारोह 25 अक्टूबर को
बीकानेर। अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति, दिल्ली के तत्वावधान में 18वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार समारोह 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा तथा सीनियर सेकेंडरी/इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजपूत विद्यार्थियों को नगद राशि, मेडल एवं मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित मानदंडों के अनुसार प्रत्येक राज्य से आठ मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। समिति के राजस्थान प्रभारी प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि समारोह में शामिल होने वाले राजस्थान के चयनित विद्यार्थियों को रेलवे के द्वितीय श्रेणी सामान्य शयनयान का आने-जाने का किराया भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *