

माली समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान में नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समारोह में बीकानेर नगर निगम के उप महापौर पंकज गहलोत सहित नवनिर्वाचित पार्षद संदीप गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, शुभकरण गहलोत, दीपक तंवर, हेमेंद्र भाटी, शंकरलाल तंवर, लीला गहलोत, शीतल भाटी एवं शिव गहलोत का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। वहीं, नापासर नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 से निर्वाचित कविता भाटी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान केवल उनकी चुनावी उपलब्धि का अभिनंदन नहीं है, बल्कि जनता द्वारा उन्हें सौंपी गई जनसेवा की जिम्मेदारी के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
