Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट में खुशी सांखला ने जीता रजत पदक

केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट में खुशी सांखला ने जीता रजत पदक
बीकानेर/जयपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन रीजनल जयपुर टीम की प्रतिभावान छात्रा खुशी सांखला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर में 21 सितंबर तक किया गया, जिसमें देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खुशी सांखला ने अपनी टीम के साथ पूरे प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम उपविजेता रही और रजत पदक हासिल किया। खुशी की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। बीकानेर लौटने पर खुशी सांखला के सम्मान में रेलवे स्टेशन, नत्थूसर बास एवं शंकरनाथजी चौक पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परिजनों, खेलप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि बीकानेर की बेटी खुशी सांखला ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *