

‘संगीत सरिता’ कार्यशाला में किशोरों ने दिखाई प्रतिभा, प्रमोद बोथरा रहे प्रथम
बीकानेर। अभ्यास से विकास की ओर बढ़ने के उद्देश्य से तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में ‘उन्नयन—अभ्यास से विकास की ओर’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम ‘संगीत सरिता’ रही। कार्यशाला में 16 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक राजुदीन एवं विक्रम मालू ने किया। मूल्यांकन के आधार पर प्रमोद बोथरा ने प्रथम, तमन्ना झाबक ने द्वितीय तथा लेशांशी बरडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यशाला के माध्यम से किशोरों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नियमित अभ्यास के जरिए उसे निखारने तथा मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
