

स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान की ओर से कच्ची बस्ती की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। डॉली सोलंकी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को दाल, चना, दलिया सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री तथा सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।
