Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 65वां जिला शैक्षिक सम्मेलन शुरू

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 65वां जिला शैक्षिक सम्मेलन शुरू
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 65वां जिला शैक्षिक सम्मेलन गंगाराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुट्टों का चौराहा में शुरू हुआ। सम्मेलन के प्रथम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्रहीन छात्रावास विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान ने की। मुख्य अतिथि निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर में पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी महावीर ढाका रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलाब नाथ योगी, अंजुमन आरा एवं यतीश वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महावीर ढाका ने कहा कि शिक्षकों को सदैव शिक्षक एवं शिक्षार्थी हितों के लिए कार्य करना चाहिए। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील इसका उदाहरण है और इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सम्मेलन में आनंद पारीक, बृजमोहन सिंह चौहान, गौरीशंकर शर्मा, रामरतन उपाध्याय, अजय भाटी एवं गोवर्धन चौधरी सहित अन्य ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर रामकुमार गोदारा, गणपतराम, विनोद कुमार, माया पारीक, बसंती जैन, अल्ताफ बानो, रमेश स्वामी, थमन शर्मा, नवाब अली, फिरोज खान, मंजू यादव, अब्दुल बहाव, नंदलाल प्रजापत, अजीज अहमद सहित संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *