Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया

राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया
बीकानेर। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के तत्वावधान में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निदेशक कार्य डॉ. एन.एस. राठौड़, भू-सम्पत्ति अधिकारी इंजीनियर प्रतिभा पुरोहित, डॉ. देवेंद्र सिंह, टीचिंग एसोसिएट सुमित्रा गोस्वामी सहित इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, उनकी दूरदर्शी सोच, तकनीकी दक्षता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। प्रतिभा पुरोहित ने कहा कि अभियंता देश के विकास की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ विज्ञान एवं तकनीक को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. एन.एस. राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियंताओं की भूमिका और तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *