

निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितम्बर को
जयपुर/बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत बीकानेर जिले में हुए निकाय चुनाव की मतगणना सोमवार, 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान कार्मिकों को पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर मतगणना केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना केंद्र में केवल अधिकृत प्रवेश पत्रधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। काउंटिंग एजेंट को भी बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना वार्डवार एवं रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के स्तर पर की जाएगी। जानकारी के अनुसार मतगणना के दौरान थोड़े-थोड़े अंतराल में करीब 15-15 वार्डों के परिणाम एक साथ सामने आएंगे। किसी वार्ड का परिणाम वहां स्थित मतदान बूथों की संख्या पर निर्भर करेगा। कम बूथ वाले वार्डों के परिणाम अपेक्षाकृत पहले आने की संभावना है, जबकि अधिक बूथ वाले वार्डों के परिणाम घोषित होने में कुछ अधिक समय लगेगा।
