Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

16 हजार से अधिक मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, 1.17 लाख सेशन हुए

16 हजार से अधिक मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, 1.17 लाख सेशन हुए
बीकानेर। मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशन में प्रदेश में किडनी रोगियों को सहज, सुलभ एवं निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 16,003 मरीजों को कुल 1,17,258 डायलिसिस सेशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इन सेवाओं के तहत मरीजों को उपलब्ध कराई गई उपचार सुविधा का अनुमानित मूल्य करीब 21.11 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 35 जिला चिकित्सालयों में 149 डायलिसिस मशीनें संचालित हैं। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त 2026 तक प्रदेश में 4,265 मरीजों को 31,675 डायलिसिस सेशन की निःशुल्क सुविधा दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इनमें प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस कार्यक्रम के तहत 35 केंद्रों पर 3,489 मरीजों के 25,860 सेशन तथा बजट घोषणा के तहत चिन्हित चिकित्सा संस्थानों में 776 मरीजों के 5,815 सेशन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *