

स्व. चंद्रशेखर जोशी की जयंती पर राजाराम स्वर्णकार को मिला ‘शेखर सम्मान’
बीकानेर। साहित्य, संस्कृति, खेल और सामाजिक सरोकारों को जीवन का हिस्सा बनाकर समाज को जोड़ने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व स्व. चंद्रशेखर जोशी की जन्म जयंती पर सखा संगम की ओर से समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार को ‘शेखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा ने की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जोशी विचारों से समृद्ध और स्वभाव से बेहद सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। वे जिस भी आयोजन से जुड़ते, उसमें अपनी आत्मीयता का रंग भर देते थे। इस अवसर पर अशफाक कादरी, हीरालाल हर्ष, नागेश्वर जोशी, मेघातिथि जोशी एवं शशि शेखर ने स्व. चंद्रशेखर जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शशांक शेखर जोशी ने किया।
