Bikaner Bikaner District India Politics Rajasthan

मेघवाल हमले के प्रकरण में सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

मेघवाल हमले के प्रकरण में सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर हुए हमले के प्रकरण में सर्व समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अंबेडकर सर्किल से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पैदल मार्च के दौरान लोगों ने उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि प्रकरण में शामिल आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के साथ उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *