Bikaner Bikaner District Rajasthan

छात्राओं को कम्प्यूटर साक्षरता से जोड़ने की पहल

कतरियासर की छात्राओं को कम्प्यूटर साक्षरता से जोड़ने की पहल
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर की ओर से गोद लिए गए गांव कतरियासर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के आयोजन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कतरियासर की प्राचार्य गीता वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *