Bikaner Bikaner District Rajasthan

आर्य समाज में श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस पर हुआ यज्ञ, स्वाध्याय और यज्ञ अपनाने का आह्वान

आर्य समाज में श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस पर हुआ यज्ञ, स्वाध्याय और यज्ञ अपनाने का आह्वान
बीकानेर। महर्षि दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज, बीकानेर में श्रावणी उपाकर्म, संस्कृत दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगवती प्रसाद एवं सीमा के यजमानत्व तथा धर्मवीर के निर्देशन में हुआ। यज्ञ में चारों वेदों के विशेष मंत्रों का उच्चारण करते हुए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सहभागिता करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धर्मवीर ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वाध्याय और यज्ञ का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वाध्याय एवं यज्ञ को अपनाना चाहिए, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से जीवन को संस्कारित, अनुशासित एवं सार्थक बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *