

भाजपा ने नगर निकाय चुनावों को लेकर किया मंथन
बीकानेर। नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में बीकानेर देहात जिले की नोखा, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, देशनोक एवं खाजूवाला नगरपालिकाओं की कुल 190 सीटों को लेकर विस्तृत मंथन किया। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से राय ली गई। श्याम पंचारिया ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरीश द्विवेदी, अजेय कुमार, मदन राठौड़, श्रवण सिंह बगड़ी, डॉ. मिथिलेश गौतम, राजेंद्र गहलोत, मुकेश दाधीच, जसवंत सिंह विश्नोई एवं आत्माराम तरड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संबंधित क्षेत्रों के विधायकों की उपस्थिति में सभी वार्डों और सीटों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संभावित प्रत्याशियों की संगठनात्मक सक्रियता, जनाधार एवं स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नामों पर चर्चा की गई।
