

तेरापंथ युवक परिषद् की नवगठित टीम ने ली शपथ
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह मालू भवन में साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवगठित टीम के सदस्यों ने संगठन, सेवा, संस्कार एवं समाज के प्रति समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में अंकुर लूनिया, जीतेश पोखरणा, ललित राखेचा, पीयूष लूनिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विक्रम मालू के नेतृत्व में गठित टीम में मंत्री पियूष बोथरा, उपाध्यक्ष रजत सिंघी एवं सहमंत्री सुमित बरडिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। सदस्य के रूप में हनुमान नाहटा, उदित मालू, प्रवीण बोथरा, सुमित नाहर, विकास दूगड़, यश पारख, ऋषभ झाबक, संजय पुगलिया, सुमित श्यामसुखा, रोशन सिंघी, पवन डागा, सुरेश सुराना, यश गंग, रौनक पारख, प्रदीप नाहटा, नीरज डागा, हर्ष गंग, कुमुद गिया एवं विनय कुंडलिया ने भी शपथ ग्रहण की।
