Bikaner Bikaner District Rajasthan

ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में नवागंतुक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा, शोध कार्य एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद रोजगारोन्मुखी शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करते हुए अपने विषय में विशेषज्ञता एवं दक्षता विकसित करने पर जोर दिया। प्रो. राजेश कुमार धुड़िया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को पीजी पाठ्यक्रम से जुड़े दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए निर्देशित किया। प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने विद्यार्थियों को सहयोगात्मक शोध के लिए महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं संसाधनों का समुचित उपयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *