

तेरापंथ युवक परिषद् की नई टीम लेगी शपथ, रक्षाबंधन कार्यशाला भी होगी
श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे मालू भवन में आयोजित होगा। नवगठित अध्यक्ष विक्रम मालू एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के सान्निध्य में संपन्न होगा। समारोह के साथ रक्षाबंधन कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संपन्न होंगे।
