Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा विंग की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा विंग की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा विंग बीकानेर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष किशन अग्रवाल सहित 35 पदाधिकारियों ने संगठन, समाजसेवा एवं वैश्य समाज की एकता के प्रति समर्पण की शपथ ली। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष विनोद बाफना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर 13 युवा उद्यमियों को वैश्य गौरव उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि युवा किसी भी समाज और देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उद्यमिता एवं उद्योग के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विनोद बाफना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को नई दिशा प्रदान करना है। महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं और युवाओं की बराबर भागीदारी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *