

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर तीसरा मंगल मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर आयोजित पंच दिवसीय मंगल मिलन समारोह के तीसरे दिन का कार्यक्रम काशी विश्वनाथ मंदिर में रामेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर मानस परिवार समिति की ओर से किया गया। समिति के संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि समारोह में सनातन पोषक रत्न सम्मान प्रहलाद व्यास, बाल रामायण सम्मान नमन पंवार तथा युवा रामायणी सम्मान नारायण आचार्य को प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजेश चूरा एवं भंवर पुरोहित ने रामेश्वरानंद महाराज का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, साहित्य एवं रामभक्ति के आदर्शों को स्मरण किया। आयोजकों ने बताया कि पंच दिवसीय मंगल मिलन समारोह का अगला कार्यक्रम 18 अगस्त को संतोषी माता मंदिर, कुम्हारों का मोड़, गंगाशहर में आयोजित होगा।
