

आध्यात्मिक भावनाओं और स्वर्गीय गणेश दास रंगा की रचनात्मक विरासत को समर्पित कृति
बीकानेर। आध्यात्मिकता, भक्ति एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल के रूप में श्री शिव सहस्रनामावली एवं भजन पुस्तक का विमोचन समारोह श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पंडित नथमल पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि नारायण रंगा, किशन किराडू एवं शंकर चूरा ने पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। अतिथियों ने लेखक आनंद कुमार व्यास को इस आध्यात्मिक एवं साहित्यिक कृति के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दीं। पुस्तक में स्वर्गीय गणेश दास रंगा द्वारा रचित भजनों के साथ भगवान शिव के विभिन्न नामों का संकलन किया गया है। यह कृति भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक भावनाओं को समर्पित है। पुस्तक के माध्यम से स्वर्गीय गणेश दास रंगा की भक्ति-साधना एवं उनकी रचनात्मक विरासत को संजोने का प्रयास किया गया है। आयोजकों ने बताया कि पुस्तक निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं शिवभक्त इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में गोपाल छंगाणी, मनोज व्यास, राम कुमार हर्ष, महावीर स्वामी, बबला महाराज, भाटिया महाराज, महावीर प्रसाद व्यास, विजय व्यास, केशव व्यास, जगदीश किराडू सहित अनेक गणमान्यजन, श्रद्धालु एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
