Bikaner Bikaner District India Rajasthan

चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर साध्वी मंडल का स्वागत

चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर साध्वी मंडल का स्वागत
बीकानेर/मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के अवसर पर साध्वी कंचनप्रभा एवं साध्वी मंजुरेखा आदि ठाणा-5 का भव्य स्वागत किया गया। रैली के साथ हुए मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने जयघोष के साथ साध्वी मंडल का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से णमोकार (नमस्कार) महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। अपने मंगल प्रवचन में साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि विभिन्न नगरों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रावक-श्राविकाओं में दिखाई दे रही श्रद्धा, उत्साह और धर्म के प्रति समर्पण की भावना तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परंपरा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, साधना और आध्यात्मिक उन्नयन का श्रेष्ठ अवसर है, जिसका सभी को सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा एवं साध्वी चेलनाश्री ने भक्तिमय गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। कार्यक्रम में कुंदनमल धाकड़, देवेंद्र डागलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *