Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरू माता न्यू विकास समिति का गठन, मंदिर विकास और जनकल्याण कार्यों को मिलेगी नई गति

डेहरू माता न्यू विकास समिति का गठन, मंदिर विकास और जनकल्याण कार्यों को मिलेगी नई गति
बीकानेर। डेहरू माता मंदिर के समग्र विकास एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों की अध्यक्षता में न्यू डेहरू माता विकास समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समिति के गठन का स्वागत करते हुए पूर्ण समर्थन एवं सहमति व्यक्त की। साथ ही निर्णय लिया गया कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए मंदिर के विकास, परिसर की सुव्यवस्थित देखरेख तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पुष्करणा पुरोहित, भादाणी, गिल्डा महेश्वरी एवं लव ओझा समाज के सदस्यों को समिति के गठन की जानकारी देते हुए बताया गया कि नवगठित समिति मंदिर के समग्र विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के प्रभावी संचालन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *