

खत्री मोदी समाज ने पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन विभाग को भेंट किए 35 पंखे
बीकानेर। सामाजिक सरोकार निभाते हुए खत्री मोदी समाज ने पीबीएम अस्पताल स्थित हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए 35 पंखे भेंट किए। आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. पिंटू नाहटा, डॉ. लवलीन कपिल एवं रमेश चौहान सहित अस्पताल के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। समाज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया गया। इस अवसर पर भीमराज बजाज, शिवदान सिंह, संजय खत्री, कुलदीप मोदी, प्रदीप खेमानी, नारायण खत्री, बालकिशन खत्री, ईश्वरदयाल मोदी, निर्मला खत्री, गौरीशंकर खत्री, डॉ. देवेंद्र खत्री, अशोक खेमानी, शिव मोदी, कमल मोदी, दिनेश मोदी सहित खत्री मोदी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
