


बीकानेर। जिला उद्योग संघ कार्यालय में बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सीए सोहनलाल बैद की अध्यक्षता में चुनाव समिति के सदस्य एम.पी. शर्मा एवं एम.के. चूरा की देखरेख में आयोजित की गई। प्रवक्ता मदनमोहन व्यास ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दीपक व्यास ने एडवोकेट वाई.पी. मदान को 44 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। कुल 212 मतों में से 199 मत डाले गए, जिनमें एक मत निरस्त घोषित हुआ। वैध 198 मतों में दीपक व्यास को 121 तथा वाई.पी. मदान को 77 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर सीए मनमोहन मोदी ने मदनगोपाल मोदी को 4 मतों के अंतर से हराया। मनमोहन मोदी को 101 जबकि मदनगोपाल मोदी को 97 मत प्राप्त हुए। चुनाव का आयोजन एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष माणक कोचर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
