

सेवानिवृत बैंकर की बैठक में हुए कई निर्णय
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन, बीकानेर यूनिट की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आज शिव मंदिर सभागार जेएनवी में भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सचिव आर के शर्मा ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में अजमेर यूनिट के अलावा मुंबई, दिल्ली, श्रीगंगानगर, जोधपुर यूनिट सहित अन्य यूनिट से संपर्क किया गया व उदयपुर, भीलवाड़ा, जैसलमेर यूनिट से संपर्क जारी है। बैठक में राज्य यूनिट को पुनः सक्रिय करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में नंदलाल पंचारिया, वाई के शर्मा-योगी, आर के श्रीमाली, चन्द्र शेखर आचार्य, रवि राजवंशी, सी के शर्मा, एस एल टेलर, नलिन सारवाल, डी एल भटेजा, राजेश्वर लाल सुथार, सैयद मुश्ताक अली, मांगी लाल सेवग, एस एस जोशी, सुरेश शर्मा, एमएमएल पुरोहित, जे पी वर्मा-गुल्लु, जेठाराम चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।
