Bikaner Bikaner District Rajasthan

राम मंदिर में भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, तीन दिवसीय अभिषेक अनुष्ठान 

राम मंदिर में भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, तीन दिवसीय अभिषेक अनुष्ठान 
बीकानेर विश्वकर्मा गेट के बाहर राम मंदिर में स्थापित सवा इक्कीस फीट के रुद्राक्ष के शिवलिंग के समक्ष सोमवार से बुधवार तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर में स्थापित नर्बदेश्वर महादेव के भी रुद्राक्ष का विशेष श्रृंगार जयपुर व बनारस के कलाकार करेंगे। सोमवार को भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी । झांकी में दो इलेक्ट्रिक शेर हलचल करते दिखाई देंगे। मंदिर के संस्थापक पवन पुरोहित ने बताया कि बीकानेर शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ आस पास के गांवों के श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे है। सवा इक्कीस फीट के शिव लिंग के पीछे केदारनाथ के पहाड़ों को विशाल पर्दें के माध्यम से दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदोष व्रत व बुधवार को मासिक शिवरात्रि पर वेद पाठी ब्राह्मण रुद्राभिषेक करेंगे। मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। सोमवार को पूजन के बाद 1100 तुलसी के पौधे श्रद्धालुओं मेंं वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *