Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण व गौ-संवर्धन हेतु 108 पौधों का किया रोपण

पर्यावरण संरक्षण व गौ-संवर्धन हेतु 108 पौधों का किया रोपण
बीकानेर। स्यायु बाबा सेवा समिति, नवयुवक मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी (शहर एवं गंगाशहर मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के उद्देश्य से 108 पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्यायु बाबा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधें लगाए गए, जिनमें पीपल, नीम, आम, अशोक, बेलपत्र आदि प्रमुख रहे। अविनाश पुरोहित ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ-संवर्धन की दिशा में सकारात्मक संदेश देना है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गंगाशहर व शहर मंडल के कार्यकर्ताओं, समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुमन छाजेड़, , सत्य प्रकाश आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *