

ज्ञान से मिलती है मन की शांति
बीकानेर। मुनि कमल कुमार ने उदयरामसर स्थित श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बच्चों को उद्बोधन देते हुए कहा कि सरस्वती का खजाना बांटने से बढ़ता है अर्थात ज्ञान बांटने से बढ़ता है। विद्वान का सब जगह सम्मान बढ़ता है। ज्ञान से कभी भार नहीं होता व ज्ञान कभी बेकार नहीं होता। ज्ञान से शांति मिलती है, प्रतिष्ठा बढ़ती है। प्राचार्य रतन लाल छलाणी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए हुए स्कूल में हुऐ विकास कार्यों की चर्चा की। लूणकरण छाजेड़ व तेरापंथी सभा के मंत्री जतन लाल संचेती ने भी अपने विचार रखे। बालिका स्कूल के प्राचार्य अजय गोदारा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरोज बाला मोदी,अतुल कुमार तिवारी, अविनाश आशिया, उत्तमचंद छिंपा, डूंगर दान, सुनैना, प्रियंका चौधरी, अनिल यादव, विकास शर्मा, श्रद्धा, विजेता तुल्यानी, दीपांशु चारण, पुष्पा गोदारा, खुशबू शर्मा, अभय सिंह यादव, अनिला मीणा, टीना चौधरी, ज्योतिका ओझा, हड़मान नाथ, अभिषेक राजपुरोहित सहित समस्त स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावकगण उपस्थित रहे। साथ ही अमरचंद सोनी, पवन छाजेङ, मांगीलाल लूणिया, संपत सांड, कमल भंसाली, संपत बाफना, मदनलाल बोथरा, सुरेंद्र भूरा, हनुमान मल सेठिया आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
