

सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट प्रोत्साहन शिविर का आयोजन
बीकानेर
रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा 15 जुलाई को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रोटरी क्लब, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एस.पी. मेडिकल कॉलेज, राजस्थान सड़क सुरक्षा समिति एवं बीकानेर सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा हेलमेट उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर छात्राओं एवं महिलाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग करने के साथ-साथ विशेष रियायती दर पर ISI मार्क वाले हेलमेट हेतु रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई। एम.एस. कॉलेज की लगभग 70 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं हेलमेट हेतु पंजीकरण करवाया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष रोट. दीनदयाल व्यास ने क्लब द्वारा संचालित प्रमुख स्थायी प्रकल्पों – रोटरी नानेश नेत्र चिकित्सालय, सुन्दर देवी चम्पा लाल डागा रोटरी डायलिसिस सेंटर एवं रोटरी स्किल डेवलपमेंट प्रकल्प – की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को प्रदान की। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता श्रीमती संजू शेखावत, एस.पी. मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, बीकानेर सड़क सुरक्षा समिति की श्रीमती विनोद शेखावत तथा RAC R.I. श्रीमती कविता पूनिया ने भी अपने विचार एवं संदेश साझा किए। सभी विशिष्टजनों ने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए समाज में उसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन क्षेत्र में एक और शिविर का आयोजन किया गया, जहां 65 महिलाओं एवं छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। 16 जुलाई की सुबह, मेडिकल कॉलेज परिसर में भी इसी अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
