

दादा दत्त सूरी व सिद्धि तप की आराधना शुरू
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में बुधवार सिद्धि तप शुरू हुआ। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुए ’’दादा दत्त सूरी’’ तप के तपस्वी महावीर भवन से मुनि व साध्वीवृंद के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ दादा गुरुदेव जिनदत सूरी की प्रतिमा को ढढ्ढा कोटड़ी में ले जाकर स्थापित की।
