Bikaner Bikaner District Rajasthan

दादा दत्त सूरी तप शुरू

दादा दत्त सूरी तप शुरू
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में मंगलवार को दादा गुरुदेव की स्तुति वंदना से एक माह का दादा दत्त सूरी तप शुरू हुआ। मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में बुधवार से ’’सिद्धि तप’’ शुरू होगा।
मुनिवृंद के सान्निध्य मे लाभार्थी सुश्रावक गुलाबचंद, फतेहचंद, शर्मिला खजांची परिवार, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष अनिल सुराणा तथा दादा दत्त सूरी तप का संकल्प लेने वाले श्रावक-श्राविकाओं ने गुरुदेव की प्रतिमा का वंदन पूजन किया। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के संयुक्त तत्वावधान आयोजित चातुर्मास के दौरान खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से बीकानेर में पहली बार ’’दादा दत्त सूरी’’ तप किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *