Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। जन शिक्षण संस्थान,बीकानेर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कार्यालय सभागार में आयोजित सहायक प्रशिक्षण सामग्री निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रशिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने कार्यशाला की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन सहायक प्रशिक्षण सामग्री का उपयोग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत किया जाएगा। सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज एवं उमाशंकर आचार्य ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों का संचालन करते हुए सहायक प्रशिक्षण सामग्री की महता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के तहत ही स्किल कंपीटिशन के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें मानसी प्रथम स्थान पर, सोना द्वितीय स्थान पर, नवनीता तृतीया और रेवंती चतुर्थ स्थान पर विजेता रहीं ।
इस कार्यशाला में संस्थान की प्रशिक्षिकाओं में से प्रवीण शर्मा, वहिदा खातून, दीपिका गहलोत, रूखसाना, संध्या भाटी एवं प्रीति व्यास सहित संस्थान के लेखाकार लक्ष्मीनारायणचूरा एवं संस्था परिवार के विष्णुदत मारू, श्रीमोहन आचार्य एवं पुजा भादाणी की व्यवस्थापन कार्यों में प्रभावी सक्रियता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *