Bikaner Rajasthan

फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित

फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सिनेमा के जाने-माने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार राजेंद्र कुमार राजेश खन्ना की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आज की रात मेरे दिल की सलामी ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा थे। अध्यक्षता डॉ मीना आसोपा वरिष्ठ भाजपा नेत्री व सुमन छाजेड़ शहर अध्यक्ष भाजपा ने की विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सदीक चौहान शान्ति लाल मोदी पार्षद थे। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य गायक कलाकार डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ सिराजू दिन खोखर खुशबु यशपाल नागपाल योगेश खत्री संजीव एरन प्रदीप खत्री कैलाश खरखोदीया एम आर कुकरेजा इम्तियाज अली संजय मोदी नरेश पोपली धर्मा राम रामकिशोर यादव डॉ राकेश सारस्वत लक्ष्मी नारायण भाटी राधा किशन सोनी ने अपने गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *