

निष्काम प्रभु भक्ति करने का प्रभाव अधिक
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में मंगलवार से एक माह का ’’दादा दत्त सूरी’’ तप तथा बुधवार से ’’सिद्धि तप’’ शुरू होगा। सोमवार को सात की तपस्या करने वाली श्रीमती विजयश्री कोचर का अभिनंदन किया गया।
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के संयुक्त तत्वावधान आयोजित चातुर्मास में तपस्वी विजश्री कोचर का अभिनंदन ज्ञान वाटिका की सुनीता नाहटा ने किया वहीं बाहर से आए साध्वीश्री दीपमाला के सांसारिक परिवार के सदस्य रायपुर के राहुल रामपुरिया, कानपुर की केशर देवी कटारिया, पूना की श्रीमती गुंजन कोठारी का अभिनंदन राकेश बांठिया व धीरज गोलछा आदि ने किया ।
